गुरुद्वारा श्री दरबार साहिब करतारपुर के परिसर में लड़कियों के परिधान के लिए फोटोशूट करती मॉडल की तस्वीरें वायरल हो गई हैं जिसके बाद अकाली नेताओं और पत्रकारों समेत कई लोगों ने धार्मिक भावनाएं आहत होने का आरोप लगाया है। इसपर पंजाब (पाकिस्तान) पुलिस ने कहा, "मॉडल और संबंधित ब्रैंड से पूछताछ हो रही है...ज़िम्मेदार लोगों पर कड़ी कार्रवाई...की जाएगी।"