करदाताओं के लिए नई और पुरानी कर व्यवस्था में से अब कौनसी व्यवस्था है फायदेमंद?

नई और पुरानी कर व्यवस्था में मूलत: टैक्स रेट और छूट का अंतर है। नई व्यवस्था में ₹12 लाख की आय टैक्स फ्री है जबकि पुरानी व्यवस्था में इसपर 30% टैक्स है। विशेषज्ञों के मुताबिक, नई व्यवस्था में 80सी, 80डी (मेडिकल इंश्योरेंस), शिक्षा ऋण, डोनेशन, एचआरए और अन्य छूट नहीं हैं इसलिए डिडक्शन रहने पर ही पुरानी कर व्यवस्था चुनें।