करदाता एक आकलन वर्ष में सिर्फ एक बार अपडेट कर सकेंगे आईटीआर: सीबीडीटी
केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) के चेयरमैन जे.बी. मोहपात्रा ने बताया है कि करदाता एक आकलन वर्ष में सिर्फ एक बार आयकर रिटर्न (आईटीआर) को अपडेट कर सकेंगे। बजट 2022-23 में करदाताओं को आईटीआर दाखिल करने के दो साल के भीतर उसे अपडेट करने की अनुमति दी गई थी और करदाता करों का भुगतान कर आईटीआर को अपडेट कर सकेंगे।