inshorts

करनाल लाठीचार्ज की जांच के लिए हरियाणा सरकार ने गठित किया आयोग, 1 माह में देगा रिपोर्ट

हरियाणा सरकार ने करनाल में 28 अगस्त को किसानों पर हुए लाठीचार्ज की जांच के लिए पंजाब व हरियाणा हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज सोमनाथ अग्रवाल के नेतृत्व में एक सदस्यीय आयोग गठित किया है। आयोग 1 महीने के अंदर अपनी रिपोर्ट सरकार को देगा। साथ ही आयोग लाठीचार्ज में एसडीएम आयुष सिन्हा की भूमिका की भी जांच करेगा।