करवा चौथ में इस्तेमाल करवा व छलनी का पूजा के बाद क्या करना चाहिए?
'हिन्दुस्तान' ने मान्यताओं के हवाले से बताया है कि करवा चौथ के बाद मिट्टी के करवे और छलनी को इधर-उधर फेंकने से बचना चाहिए। करवे को नदी/तालाब में प्रवाहित या फिर आम/नीम/पीपल/बरगद के पेड़ के नीचे रख देना चाहिए। इसके अलावा करवा और छलनी को साफ व शुद्ध स्थान पर रखकर उसे अगले करवा चौथ पर इस्तेमाल कर सकते हैं।