करवाचौथ की तैयारी कर रहा था एमपी का शख्स, पीछे से पूर्व प्रेमी किडनैप कर ले गया बीवी
ग्वालियर (एमपी) के एक सनकी व्यक्ति ने शादीशुदा पूर्व प्रेमिका का गिरजा गांव से अपहरण कर लिया है। आरोपी ने करवाचौथ से दो दिन पहले इस वारदात को अंजाम दिया। महिला 9-माह की गर्भवती है और आरोपी व उसके साथियों ने महिला के बुज़ुर्ग सास-ससुर समेत 4 लोगों से मारपीट की। घटना के वक्त महिला का पति मौजूद नहीं था।