करवाचौथ पर क्यों छलनी से देखते हैं पति का चेहरा? हैरान कर देगी यह वजह
करवाचौथ का व्रत 10 अक्टूबर को रखा जाएगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, छलनी से चंद्रमा देखने पर उसके छिद्र जितने ही प्रतिबिंब बनते हैं और ऐसा माना जाता है कि जब करवाचौथ पर छलनी से पति का चेहरा देखा जाता है तो पति की आयु भी कई गुना बढ़ जाती है। इस रस्म के बिना करवाचौथ अधूरा माना जाता है।