करियर के आखिरी मैच के बाद रो पड़े रॉजर फेडरर, तस्वीरें हुईं वायरल

20-बार के ग्रैंड स्लैम चैंपियन रॉजर फेडरर लंदन में लेवर कप में अपने करियर के आखिरी मैच के बाद रो पड़े। राफेल नडाल के साथ डबल्स मैच खेलने के बाद 41-वर्षीय फेडरर टीम यूरोप के साथी खिलाड़ी, प्रतिद्वंद्वियों और फैन्स का अभिवादन करते हुए भावुक हो गए। फेडरर-नडाल को फ्रांसिस टियाफो और जैक सॉक ने 4-6, 7-6(7-2), 11-9 से हराया।