भूटान ने करीब 30-महीने बाद शुक्रवार को कोविड-19 से जुड़े प्रतिबंधों को हटाते हुए विदेशियों के लिए अपनी अंतर्राष्ट्रीय सीमाएं खोल दीं। हालांकि, सरकार ने विदेशियों के लिए खास नियम जारी किए हैं जिसमें एंट्री पर प्रतिदिन शुल्क देना अनिवार्य होगा। भारत के लिए यह रकम पहले की तरह प्रतिदिन ₹1200 जबकि विदेशियों के लिए $200 (₹16,000) रखी गई है।