करीबियों को शराब के ठेके देना है केजरीवाल का रेवड़ी कल्चर: आबकारी विवाद पर दिल्ली बीजेपी

दिल्ली की आबकारी नीति को लेकर विवाद पर बीजेपी नेता गौरव भाटिया ने कहा है कि सरकार द्वारा जिस यूनिवर्सल डिस्ट्रीब्यूटर को ठेका दिया गया उसके पार्टनर की सूची में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के करीबी करमजीत सिंह लांबा का भी नाम है। उन्होंने कहा, "इन करीबियों को भ्रष्टाचार की रेवड़ियां क्यों बांटी गई?...क्या यही आपका (केजरीवाल का) रेवड़ी कल्चर है?"