आईपीएल-2021 में शनिवार को सनराइज़र्स हैदराबाद के खिलाफ 5-रन से जीत के बाद पंजाब किंग्स के कप्तान के.एल. राहुल ने कहा कि वह करीबी मैचों के आदी हो चुके हैं। पोस्ट मैच प्रेज़ेंटेशन में मुरली कार्तिक ने उनसे मज़ाक में पूछा कि क्या उन्हें लगता है कि पंजाब किंग्स की बदौलत टीआरपी बढ़ी है। राहुल ने कहा, "यही उम्मीद है।"