करोड़ों की संख्या में ऑस्ट्रेलियाई द्वीप की सड़कों पर दिखे लाल केकड़े, तस्वीरें वायरल

ऑस्ट्रेलिया के क्रिसमस द्वीप की सड़कों व पुलों पर करोड़ों की संख्या में केकड़े चलते दिखाई दिए जिनकी तस्वीरें वायरल हो गई हैं। इन लाल केकड़ों के कारण वहां कई सड़कों व पुलों को बंद किया गया है। गौरतलब है, हर साल इस द्वीप पर मौजूद केकड़ों की पूरी आबादी (करीब 5 करोड़) महासागर की ओर प्रस्थान करती है।