करौली हिंसा मामले में अब तक 23 लोग गिरफ्तार किए गए: राजस्थान के डीजीपी
राजस्थान के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) एम. एल. लाठर ने बताया कि करौली हिंसा मामले में अब तक 44 लोगों को चिन्हित किया गया और 23 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि हिंसा में दोनों पक्षों की करीब 90 संपत्तियों को नुकसान हुआ है। गौरतलब है, करौली में कर्फ्यू को 10 अप्रैल तक के लिए बढ़ा दिया है।