कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष का दावा- एक शिक्षण संस्थान में तिरंगे की जगह फहराया गया भगवा ध्वज
कर्नाटक में हिजाब विवाद के बीच राज्य कांग्रेस अध्यक्ष डी.के. शिवकुमार ने दावा किया है कि राज्य के एक शिक्षण संस्थान में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे की जगह भगवा ध्वज फहराया गया है। उन्होंने कहा कि कुछ शैक्षणिक संस्थानों में स्थिति खराब हो गई है। शिवकुमार ने राज्य सरकार द्वारा स्कूल-कॉलेज अगले 3 दिन बंद रखने के फैसले का स्वागत किया।