कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डी.के. शिवकुमार के हेलीकॉप्टर से बेंगलुरु के पास मंगलवार को उड़ान के दौरान एक पक्षी टकरा गया जिससे हेलीकॉप्टर का शीशा टूट गया। हेलीकॉप्टर की तत्काल इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई और हेलीकॉप्टर में सवार एक व्यक्ति को मामूली चोटें आई हैं। शिवकुमार हादसे के वक्त विधानसभा चुनाव प्रचार के लिए बेंगलुरु से मुलबागल जा रहे थे।