inshorts

कर्नाटक के मेडिकल कॉलेज में पार्टी के बाद 178 छात्रों को हुआ कोविड-19

धारवाड़ (कर्नाटक) के डिप्टी कमिश्नर नितेश पाटिल ने बताया है कि एसडीएम कॉलेज ऑफ मेडिकल साइंसेज़ ऐंड हॉस्पिटल में फ्रेशर्स पार्टी के बाद कम-से-कम 178 छात्रों का कोविड-19 टेस्ट पॉज़िटिव आया है। ज़िला स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि कुछ सैंपल्स जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए भेजे जाएंगे ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि किस वैरिएंट से ये संक्रमण हुए हैं?