कर्नाटक के गुरु मदिवलेश्वर मठ में मिली पुजारी की लाश, आत्महत्या की आशंका

कर्नाटक के बेलगावी में श्री गुरु मदिवलेश्वर मठ के एक पुजारी को मठ के अंदर मृत पाया गया है। पुजारी कथित तौर पर एक क्लिप को लेकर परेशान थे जिसमें दो महिलाएं कुछ मठों में हो रहे कथित यौन उत्पीड़न को लेकर चर्चा कर रही थीं। क्लिप में पुजारी का भी नाम था। पुलिस ने आत्महत्या की आशंका जताई है।