कर्नाटक के गृह मंत्री ने कहा- उर्दू न जानने के कारण हुई शख्स की हत्या; पुलिस ने दावे को बताया गलत
कर्नाटक के गृह मंत्री अरागा ज्ञानेंद्र ने दावा किया कि बेंगलुरु में चंद्रू नामक 22 वर्षीय शख्स की उर्दू ना जानने के कारण हत्या कर दी गई। इस पर कर्नाटक पुलिस की फैक्टचैक वेबसाइट ने बताया कि यह दावा गलत है और यह हत्या रोड रेज़ का परिणाम थी। वहीं, मंत्री ने भी बाद में अपना बयान वापस ले लिया।