कर्नाटक के पूर्व सीएम येदियुरप्पा को पॉक्सो ऐक्ट के केस में जारी किया गया नोटिस

कर्नाटक में सीआईडी ने पूर्व मुख्यमंत्री व बीजेपी नेता बीएस येदियुरप्पा को उनके खिलाफ दर्ज पॉक्सो ऐक्ट के मामले में नोटिस जारी कर पूछताछ के लिए बुलाया है। बकौल रिपोर्ट्स, येदियुरप्पा फिलहाल दिल्ली में हैं और लौटने के बाद जांच में शामिल होंगे। 17 वर्षीय लड़की की मां ने येदियुरप्पा पर बेटी का यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगाया था।