कर्नाटक के बाद केरल की कैबिनेट ने धन आवंटन को लेकर केंद्र के खिलाफ दिल्ली में किया प्रदर्शन
केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने राज्य के कई मंत्रियों के साथ धन आवंटन को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ दिल्ली के जंतर-मंतर पर गुरुवार को प्रदर्शन किया। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी प्रदर्शन में शामिल हुए। गौरतलब है, बुधवार को कर्नाटक के मंत्रियों ने भी केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया था।