inshorts

कर्नाटक के मंत्री मुरुगेश निरानी का ट्विटर अकाउंट हुआ हैक, बाद में किया गया रिकवर

कर्नाटक सरकार में मंत्री मुरुगेश आर. निरानी का ट्विटर अकाउंट मंगलवार को हैक हो गया जिसे कुछ घंटों बाद रिकवर कर लिया गया। निरानी ने ट्वीट किया, "हैकर्स ने आज मुझे एक हैकर की तरह सोचने पर मजबूर कर दिया ...हर सफल हैकर के पीछे उस हैक को समझने के लिए और भी ज़्यादा सफल डीकोडर होता है।"