कर्नाटक के मंदिर ने विरोध के बावजूद कुरान के पाठ के साथ उत्सव शुरु करने की परंपरा निभाई

बेलूर (कर्नाटक) के चेन्नाकेशव मंदिर ने दक्षिणपंथियों के विरोध के बावजूद कुरान के पाठ के साथ रथोत्सव की शुरुआत की अपनी पुरानी परंपरा इस साल भी निभाई है। इससे पहले, मंदिर प्रशासन ने दक्षिणपंथियों की मांग पर मुस्लिम दुकानदारों से उत्सव में अपनी दुकानें बंद रखने का आग्रह किया था लेकिन सरकार ने उन्हें दुकानें खोलने की अनुमति दी थी।