पुलिस ने बताया है कि बागलकोट (कर्नाटक) में एक 20-वर्षीय युवक ने अपने 50-वर्षीय पिता की हत्या कर शव के 32 टुकड़े किए और उन्हें एक बोरवेल में फेंक दिया। पुलिस के मुताबिक, पिता रोज़ाना शराब पीकर आता था और बेटे को पीटता था। 6 दिसंबर को उसने गुस्से में आकर पिता की लोहे की रॉड से हत्या कर दी।