कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. के. सुधाकर ने सोमवार को बताया कि राज्य में कोविड-19 के ओमीक्रॉन वैरिएंट के 5 नए मामलों की पुष्टि की गई। धारवाड़, भद्रावती, उडुपी और मंगलुरु से सामने आए मामलों में 1 पुरुष और 4 महिलाएं शामिल हैं। नए मामलों के साथ ही कर्नाटक में अब तक ओमीक्रॉन के कुल 19 केस दर्ज हुए हैं।