कर्नाटक में जबरन इस्लाम कबूल करवाकर दलित शख्स का किया गया खतना, खिलाया गया बीफ

पुलिस के अनुसार, कर्नाटक के मांड्या में एक 26 वर्षीय दलित शख्स ने आरोप लगाया है कि उसे जबरन इस्लाम कबूल करवाकर उसका खतना किया गया और बीफ खाने के लिए मजबूर किया गया। मामले में 12 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। बकौल पुलिस, पीड़ित को भी 3 लोगों के धर्मांतरण का लक्ष्य दिया गया था।