तुमकूर (कर्नाटक) में एक जीप और ट्रक की टक्कर में तीन बच्चों समेत कुल 9 लोगों की मौत हो गई और 11 अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक, मृतक दिहाड़ी मज़दूरी पर काम किया करते थे और बेंगलुरु जा रहे थे। हादसे की जानकारी मिलते ही एसपी राहुल कुमार ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायज़ा लिया।