inshorts

कर्नाटक में पुजारियों ने मंदिर की फर्ज़ी वेबसाइट बनाकर की ₹20 करोड़ के दान की ठगी

कलबुर्गी (कर्नाटक) स्थित प्रसिद्ध दत्तात्रेय मंदिर के पुजारियों द्वारा मंदिर के नाम से फर्ज़ी वेबसाइट बनाकर ₹20 करोड़+ के दान की ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने बताया कि पुजारी चढ़ावे के अलावा विशेष पूजा और अनुष्ठानों के लिए ₹10,000-₹50,000 तक का शुल्क लेते थे और बाद में पैसे को निजी बैंक खाते में ट्रांसफर कर लेते थे।