कर्नाटक में भारी बारिश के कारण मकान ढहने से 7 लोगों की मौत, सीएम ने की मुआवज़े की घोषणा
कर्नाटक के बेलागवी में भारी बारिश के कारण बुधवार रात एक मकान ढहने से 2 बच्चों समेत 7 लोगों की मौत हो गई। मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने हादसे में मारे गए लोगों के परिवारों के लिए ₹5-₹5 लाख के मुआवज़े की घोषणा की है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया है कि सभी शवों का पोस्टमॉर्टम करवाया जाएगा।