inshorts

कर्नाटक में मेडिकल कॉलेज के 60 छात्र कोविड-19 से संक्रमित, दो हॉस्टल सील

धारवाड़ (कर्नाटक) के ज़िला कलेक्टर नितेश पाटिल ने गुरुवार को बताया कि एसडीएम कॉलेज ऑफ मेडिकल साइंस एंड हॉस्पिटल के कम-से-कम 60 छात्र कोविड-19 से संक्रमित पाए गए हैं। ज़िला कलेक्टर ने आगे बताया, ''अन्य 100 छात्रों की टेस्ट रिपोर्ट की प्रतीक्षा की जा रही है। कॉलेज के दो हॉस्टलों को सील किया गया है।''