कर्नाटक में राहुल गांधी ने डिलीवरी बॉय के स्कूटर पर की सवारी, वायरल हुआ वीडियो

बेंगलुरु (कर्नाटक) में चुनाव प्रचार के दौरान रविवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक डिलीवरी बॉय के साथ उसके स्कूटर पर सवार होकर यात्रा की जिसका वीडियो वायरल हो गया है। वीडियो में राहुल नीले रंग का हेलमेट पहनकर स्कूटर के पीछे वाली सीट पर बैठे नज़र आ रहे हैं और डिलीवरी बॉय स्कूटर चला रहा है।