कर्नाटक में रेड के दौरान पीडब्ल्यूडी के इंजीनियर के घर में ड्रेनपाइप से निकलीं नोटों की गड्डियां
कलबुर्गी (कर्नाटक) में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की रेड के दौरान पीडब्ल्यूडी के जूनियर इंजीनियर के घर पर लगे ड्रेनपाइप से नोटों की गड्डियां निकलीं। सामने आए वीडियो में दिख रहा है कि अधिकारी ड्रेनपाइप से एक बाल्टी में राशि एकत्रित कर रहे हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, अधिकारियों ने इंजीनियर के घर से ₹13 लाख से अधिक की राशि बरामद की।