inshorts

कर्नाटक में शख्स ने 6 माह की गर्भवती पत्नी की हत्या कर जंगल में दफनाया शव, हुआ गिरफ्तार

दावणगेरे ज़िले (कर्नाटक) में पुलिस ने एक युवक को उसकी 6-माह की गर्भवती पत्नी की हत्या कर शव जंगल में दफनाने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी को पत्नी के चाल-चलन पर शक था। बकौल पुलिस, आरोपी ने तकिए से मुंह दबाकर पत्नी की हत्या की व शव दफनाकर उसके लापता होने की शिकायत दर्ज कराई।