कर्नाटक में स्कूल परीक्षा के दौरान हिजाब पहनने को लेकर निरीक्षक को निलंबित किया गया

बेंगलुरु (कर्नाटक) में सोमवार को एक स्कूल की महिला परीक्षा निरीक्षक को हिजाब पहनने को लेकर निलंबित कर दिया गया। अधिकारी ने कहा, "उन्हें परीक्षा शुरू होने से पहले...ड्यूटी से हटाया गया। वह प्रमुख अधीक्षक से बहस कर रही थीं जो छात्राओं को...हिजाब नहीं पहनकर...आने के निर्देश दे रहे थे।" बकौल अधिकारी, नियम नहीं मानने पर उन्हें हटाया गया।