inshorts

कर्नाटक हाईकोर्ट ने ऑनलाइन जुए पर बैन लगाने वाले कानून को 'असंवैधानिक' बताते हुए रद्द किया

कानून बनाकर ऑनलाइन गेम को बैन करने को असंवैधानिक करार देते हुए कर्नाटक हाईकोर्ट ने कर्नाटक पुलिस (संशोधन) अधिनियम 2021 के कुछ प्रावधानों को रद्द कर दिया है। दरअसल, इसके ज़रिए राज्य सरकार ने ऑनलाइन गेमिंग और सट्टेबाज़ी पर प्रतिबंध लगा दिया था। हालांकि, कोर्ट ने पूरे ऐक्ट को नहीं केवल उल्लंघन करने वाले प्रावधानों को ही खत्म किया है।