कर्नाटक हाईकोर्ट ने बड़ी बेंच को भेजा कॉलेजों में 'हिजाब विवाद' से जुड़ा मामला

कर्नाटक हाईकोर्ट ने कॉलेजों में हिजाब पर प्रतिबंध को चुनौती देने वाली याचिकाओं को बड़ी बेंच को भेज दिया है। न्यायमूर्ति कृष्णा दीक्षित की एकल पीठ इस मामले में सुनवाई कर रही थी। इससे पहले हाईकोर्ट ने कहा था, "हम देखेंगे कि संविधान क्या कहता है...संविधान हमारे लिए भगवद गीता है...हम भावनाओं पर नहीं...बल्कि दलीलों व कानून पर गौर करेंगे।"