रिपोर्ट्स के अनुसार, क्रू मेंबर्स की अनुपलब्धता के कारण शनिवार को देशभर में इंडिगो की उड़ानें प्रभावित हुईं। एएनआई ने डीजीसीए के अधिकारियों के हवाले से बताया कि विमानन नियामक डीजीसीए ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए एयरलाइन से स्पष्टीकरण मांगा है। 'ईटी नाउ' के अनुसार, कर्मचारियों की कमी से इंडिगो की 900 उड़ानें प्रभावित हुई हैं।