कर्मचारियों की दफ्तरों में वापसी के लिए इन्फोसिस के पास है तीन चरण की योजना: सीएफओ

इन्फोसिस के सीएफओ निलंजन रॉय ने कर्मचारियों की दफ्तर वापसी की योजना पर कहा है, "पहले चरण में...लोगों को उनके...होम टाउन में....डीसी (डेवलपमेंट सेंटर्स)...में हफ्ते में...2 बार जाने के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं। दूसरे चरण में डीसी शहरों...के बाहर के लोगों को वापसी की तैयारी के लिए...प्रोत्साहित कर रहे हैं।" उन्होंने 'हाइब्रिड वर्क की संभावना' को तीसरा चरण बताया।