ज़ीरोधा के सीईओ नितिन कामत ने अपने कर्मचारियों के लिए फिटनेस चैलेंज की घोषणा की है। उन्होंने ट्वीट किया, "अगले साल निर्धारित लक्ष्य को 90% दिनों तक हासिल करने वालों को एक महीने का वेतन बोनस के रूप में मिलेगा...₹10 लाख का लकी ड्रॉ भी निकाला जाएगा।" उन्होंने कहा, "यह एक वैकल्पिक कार्यक्रम है...कैसे भी...350 ऐक्टिव कैलरी/दिन कम करना है।'