कर्मचारियों के वर्क फ्रॉम होम पर विचार करें: प्रदूषण पर केंद्र, एनसीआर के राज्यों से एससी

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र को दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण से निपटने के लिए निर्माण कार्यों, गैर-ज़रूरी ट्रांसपोर्ट, बिजली संयंत्रों को रोकने जैसे मुद्दों पर चर्चा के लिए आपात बैठक बुलाने को कहा है। कोर्ट ने मामला बुधवार तक टालते हुए केंद्र और एनसीआर क्षेत्र के राज्यों को इस बीच कर्मचारियों के लिए वर्क फ्रॉम होम पर विचार करने को कहा।