ऑनलाइन फूड डिलीवरी स्टार्टअप स्विगी लगभग 900 कर्मचारियों को प्रोत्साहित करने के लिए उनसे एम्पलॉई स्टॉक ओनरशिप प्लान (ईएसओपी) के तहत जारी किए गए $23 मिलियन के शेयर वापस खरीदेगा। स्विगी ने कहा, "कमाई के अवसर पैदा कर...कर्मचारियों को पुरस्कृत करना...हमारी प्राथमिकता...है।" स्विगी ने एक नया प्रोग्राम बीवाईओडी भी शुरू किया, जिसमें सभी स्थाई कर्मचारी ईएसओपी में निवेश कर सकेंगे।