कर्मचारियों से पार्किंग फीस वसूलने पर हैदराबाद में इन्फोसिस की ब्रांच पर लगा जुर्माना
तेलंगाना में पोचराम नगर पालिका ने मलकाजगिरि (हैदराबाद) स्थित इन्फोसिस की ब्रांच पर अपने कर्मचारियों से कथित तौर पर पार्किंग फीस वसूलने के लिए ₹50,000 का जुर्माना लगाया और कारण बताओ नोटिस भी जारी किया है। इन्फोसिस की पोचराम ब्रांच कर्मचारियों से कथित तौर पर ₹500/कार और बाइक व स्कूटर के लिए ₹250-₹300 के बीच पार्किंग फीस वसूल रही थी।