कर्मचारी ने पुणे में एक आईटी कंपनी से ठगे ₹77 लाख, पुलिस ने किए बरामद

महाराष्ट्र की पुणे सिटी पुलिस के साइबर क्राइम सेल ने त्वरित कार्रवाई कर एक आईटी कंपनी के बैंक खाते से कथित तौर पर उसके कर्मचारी द्वारा निकाले गए ₹77 लाख बरामद किए हैं। जांच के दौरान पुलिस ने पाया कि इस मामले में ₹96 लाख की धोखाधड़ी हुई थी। बकौल पुलिस, आरोपी की कंपनी के बैंक खाते तक पहुंच थी।