कर्मचारी राज्य बीमा निगम के महानिदेशक नियुक्त किए गए आईएएस अधिकारी राजेंद्र कुमार

केंद्र ने वरिष्ठ नौकरशाह राजेंद्र कुमार को कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) का महानिदेशक नियुक्त किया है। तमिलनाडु कैडर के 1992 बैच के आईएएस अधिकारी कुमार वर्तमान में इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय में एडिशनल सेक्रेटरी के पद पर तैनात हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय में एडिशनल सेक्रेटरी एवं वित्तीय सलाहकार आशीष श्रीवास्तव को अंतर्राज्यीय परिषद सचिवालय में सलाहकार बनाया गया है।