अमेरिकी कंपनी बेड बाथ ऐंड बियॉन्ड के सीएफओ गुस्तावो आर्नल ने शुक्रवार को न्यूयॉर्क की एक इमारत की 18वीं मंज़िल से कूद कर जान दे दी। हाल ही में उनकी कंपनी ने अपने 20% कर्मचारियों को निकालने और कई स्टोर बंद करने की योजना की घोषणा की थी। पिछले महीने आर्नल ने कंपनी के $1 मिलियन के शेयर बेचे थे।