मौसम विभाग ने 1 सितंबर को उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में भारी से अत्यधिक भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। वहीं, असम, मेघालय, छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, गुजरात, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गोवा, मध्य महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिज़ोरम, ओडिशा, पंजाब और राजस्थान के विभिन्न क्षेत्रों में भारी बारिश का अनुमान जताया गया है।