कल कई राज्यों में बंद रहेंगे सरकारी और प्राइवेट बैंक
आरबीआई ने 11 अक्टूबर को अष्टमी और महानवमी के कारण कई राज्यों में सरकारी और प्राइवेट बैंकों में छुट्टी की घोषणा की है। इन राज्यों में त्रिपुरा, कर्नाटक, ओडिशा, तमिलनाडु, असम, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, नागालैंड, बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश और मेघालय शामिल हैं। अष्टमी व महानवमी को लेकर हुए कन्फ्यूज़न के चलते बाद में छुट्टी का एलान हुआ है।