कल किस समय और कहां होगी महारानी एलिज़ाबेथ-II की अंत्येष्टि?

बर्कशायर (यूके) में विंडसर कासल के अंदर स्थित सेंट जॉर्ज चैपल में कल (सोमवार) महारानी एलिज़ाबेथ-द्वितीय की अंत्येष्टि होगी। लंदन में वेस्टमिंस्टर हॉल में एक राजकीय शोक सभा के बाद उनके ताबूत को चैपल में उनकी अंत्येष्टि के लिए ले जाया जाएगा। महारानी की अंत्येष्टि का समय दोपहर 3:30 बजे (भारतीय समयानुसार) निर्धारित है जिसके घंटेभर चलने की उम्मीद है।