कल दुनिया में सर्वाधिक बढ़ी मुकेश अंबानी की नेटवर्थ

ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के मुताबिक, रिलायंस इंडस्ट्रीज़ लिमिटेड के शेयरों में तेज़ी आने से गुरुवार को उसके चेयरमैन व एमडी मुकेश अंबानी की नेटवर्थ दुनिया में सर्वाधिक बढ़ी। इस दौरान मुकेश अंबानी की नेटवर्थ एक दिन में $2.81 बिलियन (करीब ₹24,000 करोड़) बढ़कर $92.1 बिलियन हो गई है। बकौल ब्लूमबर्ग, मुकेश अंबानी अब दुनिया के 16वें सबसे अमीर शख्स हैं।