केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को बताया कि 4 जनवरी को दुनियाभर में कोविड-19 के 25.2 लाख नए मामले दर्ज किए गए जो महामारी की शुरुआत के बाद से सर्वाधिक दैनिक आंकड़ा है। बकौल स्वास्थ्य मंत्रालय, 4 जनवरी को खत्म हुए हफ्ते में रिपोर्ट हुए कुल मामलों में से करीब 65% केस अमेरिका, यूके, फ्रांस, इटली और स्पेन से थे।