2 सौर विस्फोटों से निकले आवेशित कणों के पृथ्वी की ओर आने के कारण 11 अक्टूबर को पृथ्वी पर मध्यम स्तर के G2 भू-चुंबकीय तूफान आने की आशंका है। NOAA ने सैटेलाइट, रेडियो संचार और नेविगेशन सिस्टम में संभावित व्यवधान की चेतावनी दी। ध्रुवीय क्षेत्रों से दूर भी ऑरोरा दिख सकती है। हालांकि, भारत पर इसका सीधा असर नहीं होगा।